कोरबा । उरगा थाना क्षेत्र के बारीडीह गांव में एक चौंकाने वाली घटना घटी। गांव के पास नहर में एक अज्ञात महिला की लाश बहती हुई दिखाई दी, जिससे गांव में हड़कंप मच गया।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला की लाश नहर के पास एक खंभे में फंसी हुई है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने नहर में पानी के तेज बहाव को देखते हुए गोताखोरों को बुलाया है, ताकि लाश को सुरक्षित रूप से निकाला जा सके।महिला की पहचान के लिए आसपास के गांवों में मुनादी कराई जा रही है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और किसी भी प्रकार की जानकारी की प्रतीक्षा कर रही है।मामले की जांचपुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। हम आसपास के गांवों में मुनादी करा रहे हैं और गोताखोरों की मदद से लाश को निकालने का प्रयास कर रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही इसकी सच्चाई सामने आएगी।Spread the lovePost navigation घर में ही हुआ विश्वासघात: मुखिया ने परिवार को भोजन में दिया जहर, 9 लोग अस्पताल में भर्ती