Uncategorized

दो सहेलियों की एक ही बीमारी से मौत, एक साथ निकाली गई अर्थी

रायपुर। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक ही महीने में एक के बाद एक 8 लोगों की रहस्यमयी तरीके से मौत से हड़कंप मच गया है। गांव में दहशत है। मृतकों में चार महिलाएं, तीन पुरूष व एक बुजुर्ग शामिल हैं। परिवार एवं गांव वालों मौत की कोई ठोस वजह नहीं बता पा रहे हैं। केवल सामान्य सर्दी-खांसी एवं उल्टी-दस्त होने से ही प्रारंभिक तौर पर मौतों की बात कह रहे हैं।

पूरा मामला अंबागढ़ चौकी विकासखंड अंतर्गत ग्राम नीचे कोहड़ा का है। मौतों का सिलसिला 28 अगस्त को शुरू हुआ था। इसके बाद आखिरी 2 मौतें 13 सितंबर को हुई हैं। एक ही दिन में दो सहेलियों रेणुका नायक और सती कंवर की मौत ने पूरे गांव को झकझोर दिया।

रेणुका को तबीयत खराब होने पर रेणुका चौकी अस्पताल गई थी। तबीयत बिगड़ने पर उसे राजनांदगांव से रेफर किया गया। इसके बाद भिलाई अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। वहीं उसकी दूसरी सहेली सती कंवर का भी अस्पताल में इसी तारीख को मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार हो रही मौतों की जानकारी होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गंभीर नहीं हैं।

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button