भिलाई

निगम भिलाई के अधिकारी/कर्मचारियो को मिलेगा 4 प्रतिशत मंहगाई भत्ते का लाभ

भिलाईनगर। छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग ने राज्य के सभी शासकीय कर्मचारियो के वेतन में 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते में वृद्वि की है। दिनांक 15 मार्च 2024 के द्वारा सातंवा वेतनमान में दिनांक 1 मार्च 2024 से देय 46 प्रतिशत महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की वृद्वि कर 50 प्रतिशत किया गया है। आदेश के परिपालन में आयुक्त बजरंग दुबे ने नगर निगम भिलाई में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारियो के वेतन में 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते के आदेश जारी किये है। नियमित कर्मचारियो को महंगाई भत्ता दिनांक 1 अक्टूबर 2024 से स्वीकृत किया गया है।

नगर पालिक निगम भिलाई में सभी नियमित अधिकारी/कर्मचारियो को अब 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते लाभ शीध्र ही दिया जायेगा। जो उनके वेतन में सीधे जुड़कर उनके खाते में भेजा जाएगा। आदेश जारी होने से निगम के सभी अधिकारी/कर्मचारी हर्षोल्लास के साथ आयुक्त को धन्यवाद दिये।

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button