छत्तीसगढ़

सरगुजा में खदान धंसने से दो ग्रामीणों की मौत, प्रशासन में हड़कंप

सरगुजा । सरगुजा के कुन्नी चौकी के जमदरा बिजोरा नाला के पास एक छुई मिट्टी की खदान धंसने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई। दोनों ग्रामीण त्योहारी सीजन के मद्देनजर छुई निकालने के लिए खदान में उतरे थे, लेकिन अचानक मलबा धंस गया और दोनों की मौके पर मौत हो गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। यह घटना सुबह 6 बजे के आसपास हुई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button