छत्तीसगढ़

सोनाखान वन परिक्षेत्र में फर्जी हस्ताक्षर से निकाले 1.57 लाख, वन रक्षक पर भ्रष्टाचार का आरोप

बलौदाबाजार  | बलौदाबाजार जिले के वन विभाग में इन दिनों भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला बलौदाबाजार वन मंडल के सोनाखान वन परिक्षेत्र से जुड़ा है, जहां वन रक्षक उमा साहू पर वन प्रबंधन समिति पचपेड़ी की राशि फर्जी हस्ताक्षर के जरिए निकालने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, उमा साहू जो की वन समिति के सचिव है। और समिति के द्वारा कराए गए कार्य के भुगतान के लिए पैसे निकालने के लिए सचिव और अध्यक्ष दोनों के हस्ताक्षर जरुरी होते है।

इस मामले में सचिव ने अपना हस्ताक्षर तो किया है लेकिन समिति अध्यक्ष के फर्जी हस्ताक्षर कर चेक और प्रमाणक तैयार किया और लगभग 1,57,000 की राशि निकाल ली। जबकि नियम के अनुसार, राशि निकालने के लिए समिति अध्यक्ष और सचिव दोनों के वास्तविक हस्ताक्षर अनिवार्य हैं।

समिति अध्यक्ष जोहन चौहान ने स्पष्ट रूप से कहा कि उन्होंने ना तो प्रमाणक पर हस्ताक्षर किया और ना ही चेक पर, बल्कि यह पूरा मामला धोखाधड़ी का है। उन्होंने दोषी वन रक्षक जो की वन प्रबंधन समिति पचपेड़ी के सचिव के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

वही इस पूरे मामले को लेकर DFO धम्मशील गणवीर ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अब पूरे घटना को देखकर लगता है।क्या यह मामला सिर्फ एक परिक्षेत्र तक सीमित है या पूरे जिले में इसी तरह से सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button