रायपुर, 18 फरवरी। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज निरंजन पीठाधीश्वर 1008 आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशनंद गिरी ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर दोनों ने विभिन्न आध्यात्मिक एवं सामाजिक विषयों पर विचार विमर्श किया और मुख्यमंत्री ने महामंडलेश्वर का आशीर्वाद प्राप्त किया।भेंट अवसर पर कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सहित कई अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित थे।इस भेंट के दौरान मुख्यमंत्री और महामंडलेश्वर ने सामाजिक-सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विकास से जुड़े पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर धर्म और संस्कृति के संवर्धन में निरंजन पीठाधीश्वर के योगदान को सराहा।Spread the lovePost navigationसंघर्ष से सफलता तक: कुनकुरी की नेहा खाखा बनीं नवगुरुकुल की प्रेरक पहचान कोरिया महोत्सव का शुभारंभ: जिलेवासियों को 156 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात