छत्तीसगढ़बलौदाबाजार

उपार्जन केंद्रों से 80 प्रतिशत धान का उठाव पूर्ण

बलौदाबाजार :  कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में खरीफ विपणन वर्ष 2025- 26 अंतर्गत समर्थन मूल्य में ख़रीदे गए धान का तेजी से उठाव किया जा रहा है।उपार्जन केंद्रों से अब तक 80.72 प्रतिशत धान का उठाव मिलरों के द्वारा किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष जिले में 166 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर 791510 मिट्रिक टन धान खरीदी की गई है। उपार्जन केन्द्र से 460477मेट्रिक टन धान मिलरों को प्रदाय किया गया है।जिले में कुल 90 पंजीकृत मिलर है जिनके द्वारा धान का उठाव किया जा रहा है।

कलेक्टर  सोनी ने जिला विपणन अधिकारी एवं खाद्य अधिकारी को धान उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिये है। उन्होंने धान उठाव में कोताही बरतने वाले मिलरों पर कार्यवाही के भी निर्देश दिये हैं।

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button