बलौदाबाजार।वनमण्डल बलौदाबाजार के समस्त वनकर्मियों ने आज सोनाखान रेंजर सुनीत साहू को हटाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ कर दी। इस दौरान वन कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष अजीत दुबे, संभागध्यक्ष आहफ़ ज. खान और जिलाध्यक्ष मनबोधन टंडन के नेतृत्व में आमसभा आयोजित की गई। सभा के उपरांत कर्मचारियों ने रैली निकालकर वनमण्डल कार्यालय का घेराव किया।प्रांताध्यक्ष अजीत दुबे ने कहा कि कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार का गाली-गलौज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही रेंजर को हटाने की कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन पूरे प्रदेश में फैल जाएगा।संभागध्यक्ष आहफ़ ज. खान ने कहा कि स्वाभिमान के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। वहीं जिलाध्यक्ष मनबोधन टंडन ने जोर देते हुए कहा कि पूरे वनमण्डल के कर्मचारी आक्रोशित हैं और मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी।गौरतलब है कि सोनाखान रेंजर का स्थानांतरण अन्यत्र कर दिया गया है, लेकिन अब तक उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया गया है। इसी मुद्दे को लेकर वनकर्मियों ने मोर्चा खोल दिया है।Spread the lovePost navigationउत्पीड़न के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट का संज्ञान, धर्मांतरण कानूनों पर राज्यों से जवाब तलब मुख्यमंत्री साय खारुन मईया समरसता भव्य महाआरती में हुए शामिल : महाआरती में मंत्रोच्चार से गूंजा खारुन नदी का महादेव घाट