बलौदा बाजार : बलौदा बाजार के ग्राम चरौटी में दो दिन पहले पैरावट में मिली अधजली युवती तेजस्विनी पटेल की हत्या का रहस्य आखिरकार सुलझ गया है। पुलिस ने इस जघन्य वारदात में गांव के ही युवक शालिक राम पैकरा को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी एक साइकोपैथ (मानसिक रूप से असामान्य प्रवृत्ति वाला व्यक्ति) है, जो अक्सर महिलाओं का वेश धारण करता था और सोशल मीडिया पर उनके जैसे व्यवहार की नकल करता था।16 फर्जी अकाउंट से महिलाओं की तरह बनता था “ऑनलाइन पर्सोना” पुलिस की जांच में आरोपी के 16 सोशल मीडिया अकाउंट मिले हैं, जिनमें उसने खुद की तस्वीरें महिलाओं के वेशभूषा और श्रृंगार में पोस्ट की थीं। कई पोस्ट में वह मेकअप, साड़ी और आभूषण पहने नजर आता था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर था और खुद को महिलाओं जैसा दिखाने का जुनून पाले हुए था।साथ रहने के प्रस्ताव को ठुकराने पर की हत्या पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने बताया कि आरोपी ने तेजस्विनी पटेल के सामने साथ रहने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन युवती ने इसे सख्ती से ठुकरा दिया। इससे गुस्से में आए शालिक राम ने धारदार चाकू से उसकी हत्या कर शव को जलाने की कोशिश की, ताकि पहचान मिटाई जा सके।आरोपी से मिले महिला श्रृंगार के सामान और हत्या के औजार पुलिस ने आरोपी के घर से महिला श्रृंगार के कई सामान, घटना में प्रयुक्त चाकू और खून से सने कपड़े जब्त किए हैं। जांच टीम अब आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट और उसकी ऑनलाइन गतिविधियों की गहराई से जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या वह पहले भी किसी अपराध में शामिल था।वारदात के बाद भागने की तैयारी में था आरोपी हत्या के बाद शालिक राम फरार होने की तैयारी में था, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से उसे गांव के बाहर से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए मेडिकल जांच भी करवाई जाएगी।इस हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया है। ग्रामीणों में आक्रोश और भय का माहौल है, वहीं पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को सख्त सजा दिलाने के लिए चार्जशीट जल्द अदालत में पेश की जाएगी। Spread the lovePost navigationमुख्यमंत्री साय ने जशपुर में दुलदुला छठ घाट में सूर्य को दिया अर्घ्य: प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की मौसम विभाग का पूर्वानुमान: छत्तीसगढ़ में दो दिन तक झमाझम बारिश के आसार