गरियाबंद। जिले में धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग को लेकर किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। सोमवार सुबह से ही नेशनल हाइवे 130C पर किसानों ने चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले कई वर्षों से मांग उठा रहे हैं, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते उन्हें सड़क पर उतरने को मजबूर होना पड़ा।

यह प्रदर्शन सिकासेर जीरो चैन के पास धवलपुर में हो रहा है, जहां ग्राम पंचायत घाटौद, बेगरपाला और जंगल धवलपुर के अधीन आने वाले 15 से अधिक गांवों के किसान शामिल हैं। आंदोलनकारी किसानों में महिलाएं भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं।

जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन जारी है। वहीं, हालात पर नियंत्रण के लिए मैंनपुर के एसडीएम और थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे हैं और किसानों से चर्चा जारी है।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।