रायपुर | राज्यपाल रमेन डेका और प्रथम महिला मती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के पंडरी स्थित महाकालीबाड़ी विश्वनाथ मंदिर में माता जगतधात्री की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।पूजन के दौरान राज्यपाल दंपति ने मंदिर परिसर में विधि-विधान से आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया।इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष दिप्तेश चटर्जी सहित अन्य पदाधिकारी और श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।मंदिर परिसर में माता जगतधात्री की विशेष सजावट की गई थी और भक्ति संगीत की गूंज के बीच श्रद्धालुओं ने पूजा में हिस्सा लिया।Spread the lovePost navigation:राज्य सरकार के प्रयासों से श्रमिकों के जीवन में आ रहा है बदलाव पेंशनरों के लिए बड़ी सौगात, अब घर बैठे बना सकेंगे जीवन प्रमाण पत्र