छत्तीसगढ़

प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार की दृष्टि से मूल्यांकन प्रणाली में आंशिक परिवर्तन हेतु प्रस्तावित

बालोद: लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार की दृष्टि से मूल्यांकन प्रणाली में आंशिक परिवर्तन किया जाना प्रस्तावित किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कक्षा पहली, दूसरी, तीसरी, चैंथी, छटवीं एवं सातवीं की वार्षिक परीक्षा में त्रैमासिक परीक्षा में प्रत्येक विषय में प्राप्त अंकों का 20 प्रतिशत, छःमाही परीक्षा में प्रत्येक विषय में प्राप्त अंकों का 20 प्रतिशत अधिभार के रूप में जोड़ा जाएगा अर्थात् त्रैमासिक का 20 प्रतिशत, छःमाही का 20 प्रतिशत एवं वार्षिक का 60 प्रतिशत मिलाकर परीक्षाफल तैयार किए जाएंगे।

इसी तरह कक्षा 5वीं एवं 8वीं में वार्षिक परीक्षा में छःमाही परीक्षा में प्रत्येक विषय में प्राप्त अंकों का 30 प्रतिशत अधिभार के रूप में जोड़ा जाएगा अर्थात् छःमाही का 30 प्रतिशत एवं वार्षिक का 70 प्रतिशत मिलाकर परीक्षाफल तैयार किये जाएंगेे।

इसी तरह कक्षा 9वीं एवं 11वीं के लिए भी छःमाही परीक्षा में प्रत्येक विषय में प्राप्त अंकों 30 प्रतिशत अधिभार के रूप में जोड़ा जायेगा अर्थात छःमाही का 30 प्रतिशत, एवं वार्षिक का 70 प्रतिशत मिलाकर परीक्षाफल तैयार किये जाएंगे। इस संबंध में निर्णय हेतु छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर को पृथक से प्रस्ताव शासन द्वारा प्रेषित किया जा रहा है।

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button