रायपुर: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल की मुश्किलें अब बढ़ गई हैं। रायपुर पुलिस ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया है। पुलिस ने यह भी घोषणा की है कि जो कोई व्यक्ति अमित बघेल की जानकारी देगा, उसे 5 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अमित बघेल कई मामलों में वांछित हैं और बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद पेश नहीं हुए। इसी कारण रायपुर पुलिस ने न्यायालय के निर्देशों और जांच प्रक्रिया के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए यह कदम उठाया है।शहर के थानों, प्रमुख चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर अमित बघेल की तस्वीरें लगाई जा रही हैं ताकि आम जनता उन्हें पहचान सके और सूचना दे सके। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को उनके ठिकाने की जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें।वहीं, इस कार्रवाई को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता अपने-अपने स्तर पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।फिलहाल रायपुर पुलिस ने अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है और आसपास के जिलों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है।Spread the lovePost navigationजनजातीय गौरव के लिए हम सबक को मिलकर काम करना होगा: मंत्री रामविचार नेताम छत्तीसगढ़ में तापमान गिरा, मौसम विभाग ने 9 जिलों में शीतलहर का किया ऐलान