रायपुर: उत्तर भारत में जारी बर्फबारी और वहां से बहकर आ रही ठंडी हवाओं ने छत्तीसगढ़ के मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। पिछले कुछ दिनों से राज्य में तापमान तेजी से नीचे गिर रहा है। सुबह-शाम की ठिठुरन ने लोगों को सर्दी का अहसास दिला दिया है, वहीं दिन के समय की धूप भी अब गुनगुनी लगने लगी है।

मौसम विभाग ने सोमवार, 11 नवंबर को प्रदेश के 9 जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। इनमें रायपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर शामिल हैं। विभाग का कहना है कि उत्तरी हवाओं का रुख लगातार तेज़ हो रहा है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

रायपुर और बिलासपुर जैसे मैदानी इलाकों में सुबह की ठंडक बढ़ गई है, जबकि पहाड़ी इलाकों में लोग अलाव का सहारा लेने लगे हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, नवंबर के मध्य तक ठंड और तीव्र हो सकती है, और आने वाले सप्ताह से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में सर्दी अपने चरम पर होगी।

विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को गर्म कपड़ों का उपयोग करने और रात में बाहर निकलने से परहेज करने की हिदायत दी गई है।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed