Train Cancelled: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन परियोजना के तहत कार्य तेजी से जारी है। इस दौरान चांपा–खरसिया सेक्शन के सारागांव स्टेशन में चौथी लाइन को मुख्य लाइन से जोड़ने के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसी तकनीकी कार्य के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों को 13 से 17 नवंबर 2025 तक अस्थायी रूप से रद्द करने का निर्णय लिया है।इन ट्रेनों का संचालन रहेगा बंद:13 से 16 नवंबर तक – गाड़ी संख्या 68736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।14 से 17 नवंबर तक – गाड़ी संख्या 68738/68737 बिलासपुर–रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर का संचालन नहीं होगा।14 से 17 नवंबर तक – गाड़ी संख्या 68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर भी रद्द रहेगी।आंशिक रूप से रद्द गाड़ियां:14 से 17 नवंबर तक चलने वाली गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर अब बिलासपुर स्टेशन तक ही चलेगी। बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच इसका संचालन रद्द रहेगा।रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपने गंतव्य की ट्रेन की स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें। यह रद्दीकरण कार्य परियोजना की प्रगति के लिए अस्थायी है और कार्य पूरा होने के बाद नियमित ट्रेन संचालन फिर से शुरू होगा।Spread the lovePost navigationपीवीटीजी बसाहटों तक विकास की राह : प्रधानमंत्री जनमन योजना से दूरस्थ वनांचलों में खुल रहा समृद्धि का द्वार लॉरेंस गैंग के बदमाशों का एनकाउंटर, मुठभेड़ में दो ढेर