रायपुर: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के 19 नवंबर को प्रस्तावित धमतरी प्रवास को लेकर तैयारियों का जायजा लेने वन मंत्री केदार कश्यप और जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने कल शाम स्थल निरीक्षण किया। दोनों मंत्रियों ने मुख्य कार्यक्रम स्थल डॉ. शोभाराम देवांगन हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर का विस्तृत दौरा करते हुए तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान मंच निर्माण, विभिन्न विभागों के स्टॉल, पार्किंग की व्यवस्था, आगमन मार्ग, मेहमानों के बैठने की योजना और सुरक्षा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तार से जांच की गई। मंत्रियों ने अधिकारियों को समयसीमा और मानकों के अनुसार सभी कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।मंत्रीद्वय ने हेलीपेड स्थल पर भी पहुँचकर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने अब तक किए गए कार्यों और आगे की तैयारियों का विस्तृत प्रेज़ेंटेशन दिया।वन मंत्री कश्यप ने निर्देश दिया कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात नियंत्रण, पेयजल प्रबंधन और आगंतुकों की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें ताकि पूरा आयोजन सुचारु, सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके। Spread the lovePost navigationकांग्रेस हाईकमान की आज महत्वपूर्ण बैठक, छत्तीसगढ़ पर होगी बड़ी चर्चा हाईकोर्ट का सख्त रुख: सार्वजनिक स्थानों पर ध्वनि व लेज़र नियंत्रण को लेकर रिपोर्ट तलब,