रायपुर : छत्तीसगढ़ में EOW (Economic Offence Wing) और ACB (Anti-Corruption Bureau) ने मंगलवार सुबह बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए पटवारी से राजस्व निरीक्षक (RI) बने कई अधिकारियों के घरों और ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी की।कार्रवाई राज्यभर में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, जगदलपुर, गरियाबंद, महासमुंद सहित 20 स्थानों पर की गई है। सुबह-सुबह की गई इस संयुक्त दबिश से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया।पटवारी से RI बनने की परीक्षा में धांधली की शिकायतजानकारी के अनुसार, हाल ही में हुई पटवारी से आरआई पदोन्नति परीक्षा में बड़ी अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आई थीं। कई अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया था कि चयन प्रक्रिया में मापदंडों का पालन नहीं हुआ, और अयोग्य व्यक्तियों को गलत तरीके से पदोन्नति दे दी गई।इसी शिकायत के आधार पर EOW–ACB ने जांच शुरू की और प्रथम दृष्टया अनियमितताएं मिलने पर यह राज्यव्यापी छापेमारी अभियान चलाया।महत्वपूर्ण दस्तावेज़ और डिजिटल रिकॉर्ड जब्तछापेमारी के दौरान टीमों ने अधिकारियों के ठिकानों सेनियुक्ति और प्रमोशन से जुड़े दस्तावेज़,बैंक खातों की जानकारी,डिजिटल रिकॉर्ड,आय से अधिक संपत्ति से जुड़े संभावित प्रमाणजप्त किए हैं। सभी बरामद सामग्री की जांच जारी है।जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाईEOW–ACB सूत्रों के मुताबिक, यदि दस्तावेज़ों की जांच में धांधली, रिश्वत या अनियमित पदोन्नति की पुष्टि होती है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर, निलंबन और सेवा नियमों के तहत कार्रवाई की जा सकती है।यह छापेमारी प्रदेश में हाल के वर्षों की सबसे बड़ी समन्वित कार्रवाई में से एक मानी जा रही है।Spread the lovePost navigationप्रभारी सचिव डॉ. एस. भारतीदासन ने कबीरधाम में धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण छात्र की दर्दनाक मौत: प्रेमिका के घर के बाहर खुद को जलाया