नई दिल्ली। आईसीसी ने ताज़ा वनडे बल्लेबाज रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें इस बार बड़े उलटफेर देखने को मिले हैं। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से नंबर-1 की कुर्सी छिन गई है। उनकी जगह न्यूजीलैंड के दमदार बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। रैंकिंग में शीर्ष खिलाड़ियों के बीच अंक का अंतर बेहद कम होने के कारण प्रतिस्पर्धा और भी रोमांचक हो चली है।डेरिल मिचेल पहली बार वनडे के नंबर-1 बल्लेबाज बनेन्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल ने दो स्थानों की छलांग लगाते हुए पहली बार वनडे रैंकिंग में नंबर-1 का स्थान हासिल किया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज के पहले मैच में उन्होंने शानदार 119 रनों की पारी खेली थी, जिसकी बदौलत उनकी रेटिंग बढ़कर 782 पर पहुंच गई। यह उनके करियर की अब तक की सबसे ऊंची रैंकिंग है।रोहित शर्मा रैंकिंग में दूसरे स्थान परइस रैंकिंग अपडेट के साथ रोहित शर्मा एक स्थान फिसलकर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग 781 है—यानी मिचेल से सिर्फ 1 अंक का अंतर है। अगले मैचों में यह अंतर बदल सकता है, जिससे शीर्ष स्थान की दौड़ और भी दिलचस्प बन गई है।अन्य शीर्ष खिलाड़ियों की स्थितिअफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान एक स्थान गिरकर 764 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर आ गए हैं।भारत के शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम को एक स्थान का फायदा मिला है और वे अब छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग 622 है।आयरलैंड के हैरी टैक्टर 708 रेटिंग के साथ सातवें नंबर पर आ गए हैं।भारत के श्रेयस अय्यर भी एक स्थान ऊपर बढ़ते हुए 700 रेटिंग के साथ आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं।श्रीलंका के चरित असलंका तीन स्थान खिसककर नौवें स्थान पर आ गए हैं।वेस्टइंडीज के शे होप 10वें स्थान पर बने हुए हैं।ICC रैंकिंग में रोमांच बढ़ाइस बार की रैंकिंग में कई बड़े उतार-चढ़ाव ने शीर्ष स्थान की प्रतिस्पर्धा को बेहद दिलचस्प बना दिया है। रोहित शर्मा और डेरिल मिचेल के बीच केवल 1 अंक का अंतर वनडे बल्लेबाजों की रेस को और भी कड़ा बनाता है। आगामी मैच रैंकिंग में नए बदलाव ला सकते हैं।Spread the lovePost navigationछात्र की दर्दनाक मौत: प्रेमिका के घर के बाहर खुद को जलाया मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ मर्यादित के नवनियुक्त अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में हुए शामिल