CG train cancelled : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली कुल 8 पैसेंजर व मेमू ट्रेनें आगामी दो दिनों तक रद्द रहेंगी। हथबंद–तिल्दा नेवरा रेल सेक्शन में Road Under Bridge (RUB) निर्माण और Relieving Girder Launching के कारण यह फैसला लिया गया है।दो दिन तक ट्रेनें रद्दरेलवे ने बताया कि 23 और 24 नवंबर को रेल सेक्शन में बड़ा ट्रैफिक–कम–पावर ब्लॉक लगाया जाएगा। इस दौरान कई ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है। यात्रियों से अपील है कि वे अपनी वैकल्पिक यात्रा योजना पहले से तैयार कर लें।रेलवे के अनुसार 20, 22 और 23 नवंबर को अप, डाउन और मिडिल लाइन पर 3.5 से 4 घंटे का ब्लॉक लगेगा। यह ब्लॉक भविष्य में तेज रफ्तार ट्रेनों के संचालन, सुरक्षा और रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण है।रद्द रहने वाली ट्रेनें 23 नवंबर68728 रायपुर–बिलासपुर MEMU68719 बिलासपुर–रायपुर MEMU68733 गेवरा रोड–बिलासपुर MEMU68734 बिलासपुर–गेवरा रोड MEMU58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर58205 रायपुर–इतवारी पैसेंजर 24 नवंबर58206 इतवारी–रायपुर पैसेंजर58202 रायपुर–बिलासपुर MEMUबीच में समाप्त होने वाली ट्रेनें (आंशिक रद्द) 20 और 23 नवंबर68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया MEMU: बिलासपुर में समाप्त होगी68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा MEMU: बिलासपुर से ही शुरू होगीइस अवधि में बिलासपुर–गोंदिया सेक्शन पर आंशिक रद्द सेवा लागू रहेगी। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य चेक करें ताकि असुविधा से बच सकें। Spread the lovePost navigationअंबिकापुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का भव्य स्वागत, राज्यपाल और मुख्यमंत्री रहे मौजूद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया छत्तीसकला ब्राण्ड एवं डिजिटल फाइनेंस बुकलेट का किया विमोचन