रायपुर |जल जीवन मिशन के तहत छत्तीसगढ़ में हर घर नल से जल पहुंचाने की पाइप जल आपूर्ति योजना की प्रगति अपेक्षित गति से नहीं हो रही है। प्रदेश में कुल 29,160 योजनाएं संचालित हैं, लेकिन अब तक केवल 4,245 गांवों में ही पानी घर-घर तक पहुंच पाया है।विभाग के अनुसार, 5,058 योजनाएं पंचायतों को हैंड ओवर की जा चुकी हैं, जबकि 7,772 योजनाओं को भौतिक रूप से पूरा करने का दावा किया गया है।अधिकारियों ने फील्ड में तेजी लाने और कामकाज की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य है कि सत्यापन और हैंड ओवर की प्रक्रिया पूरी हो और अधिक से अधिक गांवों तक नल जल सुविधा पहुंच सके।विशेषज्ञों का कहना है कि योजना की धीमी प्रगति ग्रामीण क्षेत्रों में जल सुविधा के उद्देश्य को प्रभावित कर सकती है, इसलिए अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करना आवश्यक है।Spread the lovePost navigationसाय सरकार का बड़ा कदम: धर्मांतरण पर नियंत्रण के लिए कानून लाने की तैयारी छत्तीसगढ़ के प्रत्येक पात्र हितग्राही तक योजनाओं का पहुँचे लाभ – मुख्यमंत्री श्री साय