छत्तीसगढ़

कटघोरा क्षेत्र में 90 क्विंटल अवैध धान जब्त

रायपुर : कोरबा जिले के कटघोरा, छिर्रा एवं पुरानी बस्ती क्षेत्र में आज जिला प्रशासन द्वारा गठित संयुक्त दल ने विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं गोदामों का निरीक्षण के दौरान दुकान सह गोदामों में अवैध रूप से भंडारित लगभग 90 क्विंटल धान को जब्त किया।

जांच के दौरान कटघोरा के व्यापारी दिलीप कुमार अग्रवाल के पास 16.80 क्विंटल, दुर्गा प्रसाद अग्रवाल के पास 11.20 क्विंटल, छिर्रा के भागवत प्रसाद जायसवाल के पास 16 क्विंटल तथा कटघोरा की पुरानी बस्ती के यतीश जायसवाल के पास 46 क्विंटल धान अवैध रूप से संग्रहित पाया गया।

इस प्रकार कुल 90 क्विंटल धान जब्त किया गया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु अवैध भंडारण, परिवहन एवं अन्य अनियमितताओं के विरुद्ध इसी प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button