छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने रेल परियोजनाओं की समयबद्ध पूर्णता के लिए केंद्रीय रेल मंत्री से किया आग्रह

रायपुर/नई दिल्ली: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से सौजन्य मुलाकात की। बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ में रेलवे से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत और सार्थक चर्चा हुई, जिसमें रेल सुविधाओं के विस्तार, नए रेल प्रोजेक्ट्स की प्रगति और प्रगतिशील परियोजनाओं की समयबद्ध पूर्णता पर विशेष जोर दिया गया।

मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय रेल मंत्री से आग्रह किया कि स्वीकृत परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूरा किया जाए, ताकि राज्य के नागरिकों, उद्योगों और व्यापारियों को बेहतर और सुगम परिवहन सुविधाएँ मिल सकें। इस पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे मंत्रालय छत्तीसगढ़ में कनेक्टिविटी बढ़ाने और बेहतर रेल सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव राहुल भगत, और वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार भी उपस्थित थे।

इस बैठक के बाद राज्य में रेल परियोजनाओं के शीघ्र कार्यान्वयन की उम्मीद बढ़ गई है, जिससे आर्थिक और औद्योगिक गतिविधियों को भी बल मिलेगा।

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button