छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर स्टेशन पर जल्द शुरू होगा एग्जीक्यूटिव पेड लाउंज

रायपुर: रायपुर रेलवे स्टेशन के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर खड़े होकर ट्रेन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रेलवे ने प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर एग्जीक्यूटिव पेड लाउंज का टेंडर फाइनल कर दिया है और यह सुविधा अगले एक सप्ताह में शुरू हो जाएगी।

नई लाउंज पूरी तरह एसी होगी, जिसमें एर्गोनॉमिक कुर्सियां, टीवी, वाई-फाई, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट और खाने-पीने की सुविधा उपलब्ध होगी। यात्रियों को एक घंटे के लिए 30 रुपये और दो घंटे के लिए 60 रुपये शुल्क देना होगा। खास बात यह है कि यात्री यहां योग और ध्यान भी कर सकते हैं। लाउंज में हेल्दी ड्रिंक और हेल्दी फूड का भी विकल्प रहेगा।

इस नई सुविधा से स्टेशन पर भीड़ में राहत मिलने की उम्मीद है। रायपुर स्टेशन हावड़ा-मुंबई रूट का प्रमुख जंक्शन है, जहां चार वेटिंग हॉल—दो एसी और दो नॉन-एसी—मौजूद हैं। त्योहारों में यात्रियों की संख्या बढ़कर 70 हजार से 1 लाख तक हो जाती है, जिससे वेटिंग हॉल अक्सर भरे रहते हैं।

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button