दुनिया के सबसे तेज़ गेंदबाज़: टॉप-5 में चार एक ही देश के खिलाड़ियों का दबदबा

Cricket :क्रिकेट में कई गेंदबाज़ अपनी स्विंग, लाइन-लेंथ और कौशल के लिए मशहूर हुए, लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने अपनी रफ्तार से बल्लेबाज़ों को खौफ में डाल दिया। तेज गेंदबाजी में सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जाती है दुनिया की सबसे तेज़ गेंद फेंकने का रिकॉर्ड, जो दो दशकों से अधिक समय से कायम है। आइए जानिए वे पाँच गेंदबाज़ कौन हैं जिन्होंने स्पीड के दम पर अपना लोहा मनवाया—
शोएब अख्तर – 161.3 km/h (पाकिस्तान)
गति के बादशाह कहे जाने वाले शोएब अख्तर ने अपनी करियर की सबसे तेज़ गेंद 2003 में फेंकी थी, जो आज भी क्रिकेट इतिहास की तेज़-तर्रार डिलीवरी मानी जाती है। उनकी रफ्तार को तोड़ पाना अब तक किसी के लिए आसान नहीं हुआ।
शॉन टैट – 161.1 km/h (ऑस्ट्रेलिया)
आक्रामक रन-अप और तेज़ रफ्तार के लिए पहचाने जाने वाले शॉन टैट ने 2010 में अपनी सबसे तेज़ गेंद दर्ज कराई। उनकी फायरिंग स्पेल की खासियत थी कि बल्लेबाज़ों को रिएक्ट करने तक का मौका नहीं मिलता था।
ब्रेट ली – 161.1 km/h (ऑस्ट्रेलिया)
ब्रेट ली अपनी लगातार 150+ km/h की गेंदों के लिए मशहूर थे। 2005 में उन्होंने अपनी टॉप स्पीड दर्ज की और दुनिया के सबसे तेज़ गेंदबाज़ों की सूची में अपनी जगह पक्की की।
जेफ थॉमसन – 160.6 km/h (ऑस्ट्रेलिया)
70 के दशक में बल्लेबाज़ों के लिए सबसे डरावना नाम थे जेफ थॉमसन। उनके एक्शन और निरंतर गति ने उन्हें उस दौर का सबसे घातक फास्ट बॉलर बना दिया।
मिशेल स्टार्क – 160.4 km/h (ऑस्ट्रेलिया)
मौजूदा दौर के तेज़ गेंदबाज़ों में मिशेल स्टार्क का नाम सबसे ऊपर आता है। 2015 में उनकी सबसे तेज़ गेंद दर्ज की गई, जो उनकी शानदार स्किल और फिटनेस का प्रमाण है।





