Naxal Surrender : नक्सल संगठनों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में कुल 15 नक्सलियों ने सरेंडर कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। इन नक्सलियों पर कुल 1.5 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में 11 और छत्तीसगढ़ के कांकेर में 4 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।गढ़चिरौली में 82 लाख के इनामी 11 नक्सली मुख्यधारा में लौटेगढ़चिरौली में सरेंडर करने वाले 11 नक्सलियों पर कुल 82 लाख रुपये का इनाम था। आत्मसमर्पण करने वालों में दो DVCM स्तर के कमांडर, तीन PPCM रैंक के सदस्य, दो ACM और चार सामान्य सदस्य शामिल हैं। इन सभी ने DGP रश्मि शुक्ला मंडम के सामने आत्मसमर्पण किया।सरेंडर करने वालों में रमेश उर्फ भीमा उर्फ बाजू गुड्डी लेकामी (DVCM) पर 13 लाख रुपये का इनाम था। इसी तरह किरण हिडमा पर 13 लाख और हुडमा गोता पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था।कांकेर में 23 लाख के इनामी 4 नक्सलियों का आत्मसमर्पणछत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 4 नक्सलियों ने सरेंडर किया है, जिन पर कुल 23 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इन नक्सलियों में से एक महिला सदस्य मदनवाड़ा नक्सली हमले में भी शामिल रही थी। यह वही हमला है जिसमें 2009 में राजनांदगांव के एसपी विनोद चौबे समेत 29 जवान शहीद हुए थे।कांकेर के एसपी आई. कल्याण एलिसेला ने सरेंडर करने वाले सभी नक्सलियों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। चारों नक्सली कांकेर और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय थे।आत्मसमर्पण करने वालों में मंजुला उर्फ लक्ष्मी पोटाई भी शामिल है, जिस पर 5 लाख रुपये का इनाम था। इसके अलावा काजल उर्फ रजिता कंपनी नंबर 10 की सदस्य थी जिस पर 8 लाख का इनाम घोषित था। विलास उर्फ चैतु उसेंडी और रामसाय उर्फ लखन पर भी 5-5 लाख रुपये का इनाम था। Spread the lovePost navigationफटाफट करें रजिस्ट्रेशन: धान पंजीयन की तारीख बढ़ी, किसानों को बड़ा फायदा फार्महाउस बना वारदात का अड्डा—कोरबा में तीन लाशें मिलने से हड़कंप