रायपुर |  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह का रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पर आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने पुष्पगुच्छ भेंट कर  शाह का अभिनंदन किया और उनके आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की।

केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह अपने एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंचे हैं। इस दौरान वे विभिन्न आधिकारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर बैठकें करेंगे।

विमानतल पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। गृह मंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

 

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।