रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में आज यहां विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।बैठक में आगामी विधानसभा सत्र की कार्यवाही, विधायी कार्यों की रूपरेखा तथा सदन के सुचारु संचालन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। सत्र के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले विधेयकों, प्रश्नकाल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बैठक में सभी सदस्यों से सहयोग की अपेक्षा जताते हुए कहा कि सदन की कार्यवाही लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप और प्रभावी ढंग से संचालित हो, इसके लिए सभी का समन्वय आवश्यक है।Spread the lovePost navigationजिले में धान खरीदी केंद्रों पर पर्याप्त सुविधाएं, अवैध धान पर सख्त कार्रवाई जारी विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन छत्तीसगढ़ अंजोर 2047 पर विस्तृत चर्चा