रायपुर। उत्तर भारत के यमुना एक्सप्रेसवे, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण हुए भीषण सड़क हादसों के बाद छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने राज्यभर के वाहन चालकों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने महासमुंद जिले सहित पूरे राज्य के यात्री बस संचालकों और व्यावसायिक वाहन चालकों से विशेष सतर्कता बरतने का आग्रह किया है।एडवाइजरी में कहा गया है कि घने कोहरे में वाहन चलाना अत्यंत जोखिम भरा होता है, मानो आंखों पर पट्टी बांधकर गाड़ी चलाने जैसा है। इसलिए इस दौरान विशेष सावधानी बरतना अनिवार्य है।परिवहन आयुक्त द्वारा जारी निर्देश इस प्रकार हैं:कोहरे में वाहन चलाते समय गति को नियंत्रित रखें।हेडलाइट हमेशा चालू रखें और इसे लो बीम मोड पर ही रखें, क्योंकि हाई बीम दृश्यता को कम कर सकती है।फॉग लैंप उपलब्ध होने पर उसे अवश्य चालू करें।कोहरे में स्वयं दिखाई देना और दूसरों को दिखाई देना दोनों आवश्यक हैं।डिफॉस्टर और विंडस्क्रीन वाइपर का उपयोग करें।वाहनों के बीच सुरक्षित दूरी बनाए रखें।लेन अनुशासन का पालन करें और ओवरटेक करने से बचें।यदि वाहन चलाना असंभव हो, तो उसे सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर इंडिकेटर लाइट चालू रखें।जिला प्रशासन और परिवहन विभाग महासमुंद ने सभी वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि वे इस एडवाइजरी का सख्ती से पालन करें, ताकि सड़कों पर दुर्घटनाओं को रोका जा सके और जन-जीवन सुरक्षित रह सके।Spread the lovePost navigation80 हजार रुपये रिश्वत मांगने पर प्रधान आरक्षक निलंबित, पुलिस जांच में जुटी ई-नीलाम: पारदर्शिता और राजस्व वृद्धि की दिशा में एक सकारात्मक पहल