रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। राज्य की कानून-व्यवस्था पर लगाए गए आरोपों का उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तीखा जवाब देते हुए कांग्रेस पर सीधा निशाना साधा।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान प्रदेश में अपराध और असुरक्षा का वातावरण बना रहा, जिसका खामियाजा आम जनता ने भुगता। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और नशे के कारोबार तथा नक्सली गतिविधियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई लगातार जारी है। साव ने स्पष्ट किया कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और दोषियों पर बिना भेदभाव सख्त कदम उठाए जाएंगे।

मीडिया से बातचीत के दौरान अरुण साव ने यह भी जानकारी दी कि वे केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए भोपाल रवाना हो रहे हैं। इस बैठक में देश के कई राज्यों के शहरी विकास और आवास से जुड़े मंत्री भाग लेंगे, जहां केंद्र की नई योजनाओं और उनके क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि बैठक से प्राप्त सुझावों और दिशा-निर्देशों के आधार पर राज्य में शहरी विकास से जुड़ी योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा, ताकि आम नागरिकों को इसका सीधा लाभ मिल सके।

 

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed