रायपुर :अवैध शराब पर नकेल कसने के लिए मुंगेली जिले में आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी वृत्त पथरिया की टीम ने ग्राम कुकुसदा में छापामार कार्रवाई कर 7 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की।

मौके से आरोपी रवि साहू को पकड़कर उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध शराब और आपराधिक गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।