छतरपुर, मध्यप्रदेश। खजुराहो के गौतम होटल एंड रिसॉर्ट में हुए फूड पॉइजनिंग मामले की फॉरेंसिक रिपोर्ट सामने आ गई है। जांच में मोनो क्रोटोफॉस कीटनाशक के मौजूद होने की पुष्टि हुई है। इस घटना में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है।पुलिस और प्रशासन की जांच में पता चला है कि रिसॉर्ट में रखे गए आटे में यह कीटनाशक मिल गया था, जिससे यह हादसा हुआ। घटना की गंभीरता को देखते हुए खजुराहो पुलिस और प्रशासन ने रिसॉर्ट प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई की है। रिसॉर्ट का फूड लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है और विशेष जांच दल (SIT) गठित किया गया है।एसपी खजुराहो अगम जैन ने बताया कि घटना के तुरंत बाद मामला पंजीबद्ध किया गया और सभी पहलुओं की जांच जारी है। प्रारंभिक रिपोर्ट में रिसॉर्ट की लापरवाही स्पष्ट दिखाई दे रही है, जिस पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।जांच दल ने रिसॉर्ट के सभी खाद्य भंडारण और संचालन प्रक्रियाओं की भी समीक्षा शुरू कर दी है, ताकि आगे ऐसे हादसे न हों। प्रशासन ने स्थानीय जनता और पर्यटकों से सावधानी बरतने की अपील की है। Spread the lovePost navigationधान का सर्वाधिक मूल्य मिलने से किसानों की आय में हो रही वृद्धि राष्ट्रसेवा का प्रतीक: मुख्यमंत्री बोले, अटलजी ने दिया लोकहित के प्रति मिसाल