बलौदाबाजार | लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा विकासखंड बलौदाबाजार में जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्राम पंचायत सेम्हाराडीह में ‘जल अर्पण दिवस’ का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जल संरक्षण,सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।कार्यक्रम में ग्राम की महिलाओं, स्व-सहायता समूह की सदस्यों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों की स्वच्छता तथा जल का विवेकपूर्ण उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।सरपंच प्रमिला वर्मा ने कहा कि जल अर्पण दिवस हमारे गाँव के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे हमें अपनी जल आपूर्ति व्यवस्था की जिम्मेदारी स्वयं लेने का अवसर मिला है। जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर तक सुरक्षित पेयजल पहुँचाना तभी संभव है जब हम सभी मिलकर जल संरक्षण, रखरखाव और सही उपयोग के लिए सतत प्रयास करेंगे। जिला समन्वयक मनोज कुमार राठौड़ एवं राजकुमार कोसले ने जल जीवन मिशन एवं जल संरक्षण पर विस्तृत प्रकाश डाला।Spread the lovePost navigationअवैध धान खपाने की कोशिश पर प्रशासन की कार्रवाई, रसेडा और खैरी में धान जब्त अवैध धान परिवहन, भण्डारण एवं विक्रय पर कड़ी कार्यवाही, मण्डी समिति द्वारा अब तक 158 प्रकरणों में 6814 क्विंटल अवैध धान जब्त