भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मियों की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित सहकारी संस्था इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी सेक्टर-6 भिलाई नगर में लाभांश और ब्याज की राशि का वितरण 10 अक्टूबर से किया जाएगा।
सोसाइटी के अध्यक्ष बृज बिहारी मिश्र ने बताया कि सदस्यों के खाते में अंतरित जमा वर्ष 2022-2023 का लाभांश एवं वर्ष 2023-2024 के ब्याज की राशि का वितरण 10 अक्टूबर से माह फरवरी 2025 तक मुख्य शाखा सहित समस्त शाखाओं में कार्यालयीन समय पर किया जायेगा।उन्होंने कहा कि लाभांश एवं ब्याज लेने के इच्छुक सदस्य संबंधित शाखाओं से कार्यालयीन समय में अपनी राशि प्राप्त कर सकते है।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply