रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जिला साहू संघ, खैरागढ़–छुईखदान–गंडई के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कर्मा धाम, खम्हरिया में भक्त शिरोमणि माँ कर्मा एवं भक्त माता राजिम के मंदिर निर्माण के भूमि-पूजन एवं शपथ-ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधिमंडल का आभार जताया और समाज द्वारा किए जा रहे धार्मिक व सामाजिक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन सामाजिक एकता, आपसी समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे कार्यक्रम समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य करते हैं।

मुख्यमंत्री ने साहू समाज की सामाजिक गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज का योगदान राज्य के सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करने में महत्वपूर्ण है। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।

इस अवसर पर बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक लता उसेंडी, विधायक मोतीलाल साहू, प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. निरेन्द साहू, प्रदीप साहू, टीलेश्वर साहू सहित साहू समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।