छत्तीसगढ़रायपुर

वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री देवांगन 20 जनवरी को 2.42 करोड़ रूपए की राशि के विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे भूमिपूजन-लोकार्पण

रायपुर |  प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन मंगलवार 20 जनवरी को नगर निगम कोरबा के विभिन्न वार्डों में कुल 2 करोड़ 42 लाख 46 हजार रुपये की लागत से किए जा रहे विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत भी उपस्थित रहेंगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री देवांगन दोपहर 1:45 बजे चारपारा कोहड़िया, कोरबा से रवाना होकर 2:00 बजे दर्री जोन (फर्टिलाइजर बस्ती) पहुंचेंगे। यहां वे वार्ड क्रमांक 51 अंतर्गत प्राथमिक शाला डांडपारा एवं शासकीय प्राथमिक शाला स्याहीमुड़ी के नवीन भवन निर्माण (प्रत्येक की लागत 16.95 लाख रुपये) का भूमिपूजन करेंगे। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 59 में नीलगिरी बस्ती सी.सी. रोड निर्माण (21 लाख रुपये), फर्टिलाइजर बस्ती में विभिन्न स्थानों पर सी.सी. रोड निर्माण (12 लाख रुपये) तथा वार्ड क्रमांक 60 अंतर्गत प्राथमिक शाला ज्ञानज्योति तुलसी नगर के नवीन भवन निर्माण (16.95 लाख रुपये) की आधारशिला रखेंगे।

दर्री जोन में कई विकास कार्यों का भूमिपूजन

अपरान्ह 3:00 बजे मंत्री श्री देवांगन दर्री जोन के लाटा बस्ती (वार्ड क्रमांक 56) पहुंचेंगे, जहां वे कई विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इनमें सेमीपाली नवापारा में निर्माण कार्य (10 लाख रुपये), लाटा बस्ती में सी.सी. रोड निर्माण (22.50 लाख रुपये), आनंद विहार लाटा में सड़क निर्माण (5 लाख रुपये), शक्ति नगर में प्राथमिक शाला अगारखार के नवीन भवन निर्माण (16.95 लाख रुपये), बल्गीखार में आर.सी. नाली निर्माण (10 लाख रुपये) तथा माध्यमिक शाला बल्गीखार के नवीन भवन निर्माण (31.30 लाख रुपये) शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त वार्ड क्रमांक 58 में ओ.पी.व्ही.सी. पाइप लाइन बिछाने (29.64 लाख रुपये) एवं वार्ड क्रमांक 55 के विभिन्न क्षेत्रों में पाइप लाइन विस्तार कार्य (20.21 लाख रुपये) का भी भूमिपूजन किया जाएगा।

कटघोरा में सामुदायिक भवन का लोकार्पण

शाम 4:00 बजे मंत्री श्री देवांगन कटघोरा पहुंचेंगे, जहां वे मीरा टॉकीज के सामने अंबिकापुर रोड स्थित पत्रकार संघ के सामुदायिक भवन (लागत 13 लाख रुपये) का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे शाम 5:30 बजे कटघोरा से रवाना होकर रात्रि 8:00 बजे रायपुर पहुंचेंगे।

यह दौरा कोरबा जिले में अधोसंरचना, शिक्षा एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button