रायपुर : राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।ध्वजारोहण के पश्चात सचिव दयानंद ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पदस्थ सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों से भेंट कर उन्हें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नन्हें बच्चों को टॉफियां बांटी और बच्चों ने भी उन्हें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सलाहकार आर. कृष्णा दास, मुख्यमंत्री सुरक्षा के पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर सहित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।Spread the lovePost navigationरायपुर साहित्य उत्सव में ‘नई पीढ़ी की फिल्मी दुनिया’ पर परिचर्चा, सिनेमा और साहित्य के संबंधों पर हुआ विमर्श राष्ट्रीय पर्व के दौरान रायपुर में मांस-मटन की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध