राजनांदगांव।राजनांदगांव–कलमना रेलखंड पर रेलवे मेंटेनेंस और तीसरी लाइन के विस्तार के काम के चलते ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के तहत तुमसर यार्ड को तीसरी लाइन से जोड़ने का कार्य चल रहा है, जिसके कारण 24 जनवरी से 31 जनवरी तक कई पैसेंजर और मेमू ट्रेनों को रद्द किया गया है या उनका संचालन प्रभावित है।रेलवे सूत्रों के अनुसार, इस कार्य के कारण इटवारी एक्सप्रेस समेत दर्जनों पैसेंजर और मेमू ट्रेनें या तो रद्द हैं या कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते में ही समाप्त किया जा रहा है। यात्रियों को विशेष रूप से समय पर जानकारी लेने और यात्रा योजना में बदलाव करने की सलाह दी गई है।प्रमुख रद्द/प्रभावित ट्रेनें (24–31 जनवरी)58817 तुमसर रोड–तिरोड़ी पैसेंजर – रद्द58816 तिरोड़ी–तुमसर रोड पैसेंजर – प्रभावित58815 इटवारी–तिरोड़ी पैसेंजर – रद्द58818 तिरोड़ी–तुमसर रोड पैसेंजर – रद्द68715 बालाघाट–इटवारी–तिरोड़ी मेमू – रद्द68714 इटवारी–बालाघाट मेमू – रद्द28–31 जनवरी तक रद्द/प्रभावित मेमू ट्रेनें68741 दुर्ग–गोंदिया – रद्द68742 गोंदिया–दुर्ग – रद्द68743 गोंदिया–इटवारी – रद्द68744 इटवारी–गोंदिया – रद्द68713 गोंदिया–इटवारी – रद्द68716 इटवारी–गोंदिया – रद्द68711 डोंगरगढ़–गोंदिया – प्रभावित68712 गोंदिया–डोंगरगढ़ – प्रभावितरेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की स्थिति की पुष्टि करने की अपील की है। उम्मीद है कि मेंटेनेंस और तीसरी लाइन के काम के पूरा होने के बाद 1 फरवरी से ट्रेनों का संचालन सामान्य हो जाएगा। Spread the lovePost navigationराजिम कुंभ कल्प 2026 : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को किया आमंत्रित नारायणपुर को विकास की बड़ी सौगात : 30-31 जनवरी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दो दिवसीय दौरा