छत्तीसगढ़

खोलार नाला और धौराभाठा जलाशय योजना के लिए 17.89 करोड़ रूपए स्वीकृत

रायपुर | छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा कोरबा जिले के अंतर्गत दो सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 17 करोड़ 89 लाख 6 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। स्वीकृत कार्यों में विकासखण्ड कटघोरा अंतर्गत खोलार नाला स्टापडेम नं. 2 के कार्य हेतु 6 करोड़ 83 लाख 83 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है।

योजना से निस्तारी, भू-जल संवर्धन एवं किसानों द्वारा स्वयं के साधन से 25 हेक्टेयर खरीफ क्षेत्र में सिंचाई होगी एवं औद्योगिक तथा औद्योगिक प्रयोजन हेतु जल प्रदाय किया जाएगा। इसी तरह से विकासखण्ड-पाली की धौराभाठा जलाशय योजना के निर्माण कार्यों के लिए 11 करोड़ 5 लाख 23 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है।

योजना के अंतर्गत 400 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई किया जाना प्रस्तावित है। सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button