पैजनी : शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला पैजनी में मातृपितृ दिवस एवं मातृ सम्मेलन का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यशवंत वर्मा उपसरपंच संस्थाप्रमुख चूड़ामणि वर्मा संतोष कुमार पैकरा संकुल समन्वयक समारूदास बांधे एवं उपस्थित पालकों द्वारा माँ सरस्वती की पूजा अर्चना एवं दीपप्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।तत्पश्चात बच्चों द्वारा अतिथियों एवं पालको को गुलाल लगाकर गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया गया।मातृपितृ दिवस एवं मातृ सम्मेलन कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा फूल माला नारियल अगरबत्ती एवं दीप के साथ आरती सजाकर अपने पालकों की पूजा अर्चना कर उनसे आशीर्वाद लेते हुए जीवन में सदैव उनकी हर सेवा कार्यों में सहयोग करने की बात कही।मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त गांववासियों बच्चों एवं शिक्षकों को मातृपितृ की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मातृपितृ दिवस हमारे लिए प्रतिदिन होता है।हमे प्रतिदिन अपने माता पिता की सेवा करनी चाहिए हमे जीवन में ऐसा कार्य करना चाहिए जिससे माता पिता का सम्मान हो और जीवन में सदैव अच्छे कार्य करते रहने की अपील की।संस्थाप्रमुख चूड़ामणि वर्मा ने अपने उदबोधन में कहा कि जिस प्रकार माता-पिता अपने बच्चें के जन्म से लेकर एक कामयाब नागरिक होने तक उनकी हर आवश्यकताओं को चाहे परिस्थितियां जैसी भी हो हर संभव पूरा करने का प्रयास करता है ठीक उसी प्रकार बच्चे को भी अपने माता पिता के हर सुख दुख में सदैव उनकी लाठी का सहारा बनते हुएउनके प्रत्येक कार्यों में सहयोग करने हेतू तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया।पालको में ओमप्रकाश गायकवाड़ शिवप्रसाद साहू ने कहा कि मातृपितृ दिवस कार्यक्रम प्रतिवर्ष होना चाहिए जिससे बच्चों में अपने माता-पिता के प्रति प्रेम सहयोग एवं उनके प्रति सम्मान की भावना बनी रहे।संस्थाप्रमुख द्वारा मातृ सम्मेलन कार्यक्रम में उपस्थित समस्त माताओ को श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया गया।बच्चों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम व शिक्षाप्रद नाटक प्रस्तुत किया गया।वर्षभर की गतिविधियों में शामिल बच्चे जिनमे नियमित उपस्थिति स्वच्छ एवं शाला गणवेश सबसे अधिक पहाड़ा वाचन एवं निबंध लेखन में प्रथम आने वाले बच्चों को पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम में शाला विकास समिति के अध्यक्ष गिरवर प्रसाद वर्मा रमेशरी वर्मा पंचो में गायत्री वर्मा पालकों में चैनसिंग साहू योगेश वर्मा हेमलता वर्मा प्रीत बाई वर्मा हेमिन साहू नम्मी वर्मा मनीराम सागर शिक्षकों में लोमस कुमार कोसरे विनोद कुमार पटेल नरेंद्र कुमार साहू अरुण कुमार रात्रे सुकृता सेन सुनीता यदु ज्यामिति यदु दीपमाला तिवारी गीतांजली पटेल हुलसी वर्मा मनोज कुमार वर्मा लक्ष्मीनारायण वर्मा शाला के समस्त बच्चें व रसोईया उपस्थित थे।Spread the lovePost navigationभारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने वार्षिक खेल सप्ताह 2026 का किया शुभारंभ कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार