रायपुर: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज लोकभवन में निरामय आरोग्य संस्थान, रायपुर को एम्बुलेंस प्रदान की। राज्यपाल ने अपने स्वेच्छानुदान मद से एम्बुलेंस की चाबी संस्था को सौंपी और लोकभवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया।इस एम्बुलेंस का उपयोग निरामय आरोग्य संस्थान द्वारा मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने के लिए किया जाएगा। इस अवसर पर संस्थान के डॉ. पुर्णेन्द्रु सक्सेना सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।राज्यपाल ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाने के लिए ऐसे कदम महत्वपूर्ण हैं और समाज के सभी वर्गों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में योगदान देंगे।Spread the lovePost navigationराज्यपाल श्री डेका से अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने भेंट की बजट 2026-27 राज्य के लिए लाभदायक, हर वर्ग के लिए बेहतर: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल