रायपुर। होली के मद्देनज़र राज्य सरकार ने प्रदेश में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पूर्व घोषित ‘ड्राई डे’ का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

सरकारी आदेश के अनुसार, निर्धारित शुष्क दिवस पर पूरे प्रदेश में शराब की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इस अवधि में किसी भी शराब दुकान, बार, होटल, रेस्टोरेंट या क्लब में मदिरा परोसने अथवा बेचने की अनुमति नहीं होगी। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने आबकारी और पुलिस विभाग को संयुक्त रूप से विशेष निगरानी अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। खासकर संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सतर्कता बढ़ाने तथा अवैध परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए चेकिंग तेज करने को कहा गया है।

प्रशासनिक अधिकारियों को त्योहार के दौरान चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी बढ़ाने, गश्त तेज करने और किसी भी अप्रिय घटना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

राज्य सरकार का मानना है कि इन उपायों से होली का पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में मनाया जा सकेगा तथा सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूती मिलेगी।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।