बलौदाबाजार : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु रविवार को परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में 425 छात्र उपस्थित रहे और 38 प्रतिभागी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा के नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर अरुण सोनकर ने बताया कि आदिवासी विकास बिकास अंतर्गत सोनाखान में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के शिक्षा सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं के प्रवेश परीक्षा हेतु पण्डित चक्रपाणि शुक्ल शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बलौदाबाजार को परीक्षा केन्द्र बनाया गया था ।

परीक्षा हेतु कुल 463 छात्रों ने पंजीयन कराया था। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सूरज दास मानिकपुरी सहित अन्य अधिकारियों के द्वारा निरीक्षण किया गया। परीक्षा केन्द्र में प्रकाश, पेयजल एवं बैठक व्यवस्था पर्याप्त मिला।किसी भी प्रकार की नकल सामग्ती नही पाया गया। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हुई।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।