रायपुर। युवाओं की प्रतिभा, तकनीकी दक्षता और नवाचार को राष्ट्रीय मंच देने के उद्देश्य से कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय द्वारा आयोजित इंडिया स्किल प्रतियोगिता 2025-26 में छत्तीसगढ़ के युवाओं ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। ईस्ट ज़ोन रीजनल प्रतियोगिता में राज्य के प्रतिभागियों ने कुल 12 पदक और 4 मेडल ऑफ एक्सीलेंस हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।यह प्रतियोगिता चार चरणों—जिला, राज्य, रीजनल और राष्ट्रीय स्तर—पर आयोजित की जा रही है। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को WorldSkills International के तहत भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।इस उपलब्धि पर विष्णु देव साय ने प्रदेश के युवाओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं ने साबित कर दिया है कि वे राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता रखते हैं। राज्य सरकार कौशल विकास को प्राथमिकता देते हुए आधुनिक प्रशिक्षण, नवाचार और उद्योगोन्मुख पाठ्यक्रमों को बढ़ावा दे रही है।ईस्ट ज़ोन रीजनल प्रतियोगिता का समापन 2 मार्च 2026 को भुवनेश्वर में हुआ। इसमें ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह के 200 से अधिक प्रतिभागियों ने 59 कौशल श्रेणियों में हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण, 2 रजत, 5 कांस्य पदक तथा 4 मेडल ऑफ एक्सीलेंस प्राप्त किए।पदक विजेताओं मेंडिजिटल इंटरएक्टिव मीडिया में सुनील कुमार पैतल ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।3डी डिजिटल गेम आर्ट में खुशांक नायक, सीएनसी मिलिंग में पुष्कर सोनबर और सीएनसी टर्निंग में आत्माराम ने रजत पदक जीते।वहीं सीएनसी मिलिंग में निखिल, इलेक्ट्रॉनिक्स में अभिषेक कुमार, प्लंबिंग एवं हीटिंग में रेशमान और वेब टेक्नोलॉजी में सतेंद्र कुमार ने कांस्य पदक हासिल किए।इसके अलावा रिन्यूएबल एनर्जी में नोहर लाल पटेल, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ओम बंजारे और हेल्थ एंड सोशल केयर में अंतरा मुखर्जी को मेडल ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया।उल्लेखनीय है कि राज्य में प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा किया गया। जिला स्तर पर 19 कौशल ट्रेड्स में आयोजित प्रतियोगिता में 3327 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 381 प्रतिभागी राज्य स्तर के लिए चयनित हुए। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 3 और 4 फरवरी 2026 को रायपुर, दुर्ग और रायगढ़ में आयोजित की गई।Spread the lovePost navigationप्रकृति संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश देता है होली का पर्व : मंत्री केदार कश्यप रायपुर में मुख्यमंत्री निवास पर होली मिलन: विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएँ