छत्तीसगढ़बलौदाबाजार

महिलाओं का सम्मान और उत्थान के लिये हमारी सरकार प्रतिबद्ध – राजस्व मंत्री श्री वर्मा

बलौदाबाजार, 8 मार्च 2026/ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को जिला ऑडिटोरियम बलौदाबाजार में वृहद महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा सहित विशिष्ट अतिथियों के द्वारा भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मलेन का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर लखपति दीदी, स्वच्छता दीदी,खेल प्रतिभाओं, जल संचय वाहिनी,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं का सम्मान किया गया।

इसके साथ ही राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत समूह की महिलाओं को ऋण राशि का चेक, छत्तीसगढ़ महिला कोष अंतर्गत 13 महिलाओं को चेक वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में जगदलपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के जीवंत प्रसारण को देखा गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25 वीं किश्त की राशि बैंक खातों में अंतरित किया।

राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है, उनकी उपलब्धियों से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरव हासिल हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार महिलाओं के सम्मान और उनके उत्थान के लिये वचनबद्ध है। अभी महिलाओं ने बताया कि सरकारी योजना का लाभ लेकर कैसे अपना जीवन बदला, किस प्रकार की व्यवस्था महतारी वंदन की राशि से शुरू किया। उन्होंने कहा हमारी सरकार महिलाओं को सशक्त करने का काम कर रही है चाहे उज्ज्वला गैस,नल जल, स्वच्छता, पक्का घर आदि की सुविधा देने की बात हो। उन्होंने कहा कि माताएं बच्चों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी दें ताकि वे एक अच्छे नागरिक बने।

जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल ने कहा कि आज की महिलाएं गृहस्थी संभालने के साथ ही प्रसाशनिक, तकनीकी एवं राजनीती के क्षेत्र में भी परचम लहरा रही हैं। महिला दिवस केवल महिलाओं के सम्मान तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि मजबूत और सशक्त नारी की पहचान भी हैं।

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन महिला सशक्तिकरण के लिये हमेशा प्रयासरत हैं। जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 30 हजार महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। 25 वीं किश्त की राशि 30 करोड़ आज उनके खाते में राज्य शासन द्वारा अंतरित किया गया है।
कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने भी सम्बोधित किया।

कार्यक्रम के दौरान योजनाओं का लाभ लेकर जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाली मेहनतकश महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किये। इनमे हेमलता वर्मा, रखी ध्रुव, सुनीता कर्माकर शामिल हैं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन साहु, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, जनपद उपाध्यक्ष सुमन वर्मा, डीएफओ गणवीर धम्मशील, सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी- कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नारीशक्ति उपस्थित थे।

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button