कोलिहा चौराहा में शीतल प्याऊ घर का शुभारंभ, राहगीरों को मिलेगी ठंडे पेयजल की सुविधा

बलौदा बाजार : लवन–बलौदा बाजार मुख्य मार्ग स्थित कोलिहा चौराहा में भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ बलौदा बाजार द्वारा स्वर्गीय ध्रुव नारायण वर्मा की स्मृति में शीतल प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामेश्वर प्रसाद वर्मा, अवर सचिव स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन रहे। उनके साथ वोनित कुमार वर्मा, निज सचिव सामान्य प्रशासन विभाग तथा डॉ. नीरज कुमार वर्मा, सहायक अध्यापक शहीद कर्मा विश्वविद्यालय जगदलपुर ने संयुक्त रूप से प्याऊ घर का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि रामेश्वर प्रसाद वर्मा ने भारत स्काउट गाइड द्वारा किए जा रहे इस पावन कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था करना एक महत्वपूर्ण सामाजिक सेवा है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस तरह के कार्यों में सहभागिता देने की अपील की, ताकि हर चौक-चौराहे पर लोगों को ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सके।
कार्यक्रम में डॉ. नीरज कुमार वर्मा द्वारा इस पवित्र कार्य के लिए आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया गया और गांव-शहर में इस तरह की व्यवस्था बढ़ाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में दिलहरण यादव एवं सेवानिवृत्त प्रधान पाठक रूप सिंह वर्मा का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन स्काउटर मथुरा प्रसाद वर्मा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन विकासखंड सचिव चूड़ामणि वर्मा ने किया।
इस आयोजन में स्काउटर चंद्रकांत वर्मा, पारसनाथ वर्मा, लहाराम मनहरे, मनोज कुमार वर्मा, शिक्षक जयप्रकाश वर्मा, रविकांत वर्मा सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा।





