सारंगढ़-बिलाईगढ़ : सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई का बड़ा अभियान चलाया। बिलाईगढ़ ने एसडीएम प्रफुल्ल रजक के नेतृत्व में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 13 ट्रैक्टर और 1 हाईवा जब्त किया गया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम बेलटिकरी में पत्थर का अवैध उत्खनन करते हुए 6 ट्रैक्टर पकड़े गए, जिन्हें बिलाईगढ़ थाना की अभिरक्षा में सौंपा गया। वहीं सरसीवां क्षेत्र के पेंड्रावन में रेती का अवैध परिवहन करते 6 ट्रैक्टर जब्त किए गए। इसी क्रम में भटगांव क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 1 हाईवा और 1 ट्रैक्टर को भी पकड़ा गया।

जांच के दौरान सभी वाहनों के पास पीएम आवास निर्माण से संबंधित या अन्य कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed