दुर्ग | जिला प्रशासन द्वारा अग्निवीर निःशुल्क आवासीय शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण हेतु माह नवम्बर 2024 में आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। जो आवेदक माह अप्रैल 2024 में थल सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा में सफल हुए है, उन आवेदकों को यह प्रशिक्षण दिया जाएगा।

जिन आवेदकों ने 17 अक्टूबर 2024 तक आवेदन किया है किन्तु शारीरिक मापदण्ड के परीक्षण हेतु जिला रोजगार कार्यालय दुर्ग में उपस्थित नहीं हो पाये है एवं जिन आवेदकों ने किसी कारणवश उक्त तिथि तक आवेदन नहीं किया है वे भी 25 अक्टूबर शुक्रवार प्रातः 11 बजे शारीरिक मापदण्ड के परीक्षण हेतु जिला रोजगार कार्यालय दुर्ग में उपस्थित हो सकते हैं। आवेदक अपने साथ सेना भर्ती कार्यालय द्वारा जारी प्रवेश पत्र की छायाप्रति एवं आवेदन पत्र के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग में उपिस्थत होना आवश्यक है।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply