जांजगीर-चांपा, : फ्लोरा मैक्स कंपनी के धोखाधड़ी मामले में एक और दुखद घटना सामने आई है। फ्लोरा मैक्स कंपनी की एक महिला एजेंट के पति ने मानसिक तनाव और कंपनी द्वारा किए गए धोखाधड़ी के कारण कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान संतोष साहू के रूप में की गई है, जो जांजगीर-चांपा जिले के दारंग गांव का निवासी था।संतोष साहू की पत्नी नीरा साहू फ्लोरा मैक्स कंपनी में एजेंट के रूप में काम करती थी। वह और उसके पति मिलकर अन्य महिलाओं को इस कंपनी से जोड़ने का काम करते थे। फ्लोरा मैक्स कंपनी ने लाखों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का झांसा दिया था, लेकिन जब महिलाएं कंपनी में निवेश करती थीं, तो कंपनी के डायरेक्टर अखलेश सिंह और उनके साथी कर्मचारियों ने हजारों महिलाओं से पैसे लेकर फरार हो गए। इस धोखाधड़ी का शिकार होने के बाद महिलाएं संतोष और नीरा साहू से अपने पैसे वापस दिलाने का दबाव बना रही थीं, जिससे संतोष साहू मानसिक तनाव में थे। इस दबाव के कारण उन्होंने आत्महत्या का कदम उठाया।इस मामले में पुलिस ने फ्लोरा मैक्स कंपनी के डायरेक्टर अखलेश सिंह और केयर टेकर मया राम साहू सहित 10 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कंपनी को सील कर दिया है और जांच जारी है। इस धोखाधड़ी के कारण कई महिलाओं ने अपने पैसे खो दिए हैं और उनके लिए यह घटना गंभीर चिंता का विषय बन गई है।कंपनी द्वारा महिलाओं को हर महीने 2700 रुपये की किश्त और कुछ घरेलू सामान देने का वादा किया गया था, लेकिन जब 2 महीने से कोई किश्त या सामान नहीं मिला, तो महिलाओं ने एसपी और कलेक्टर के पास शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।सीएम साय से मदद की गुहार:लगभग 150 महिलाओं ने मुख्यमंत्री से अपील की थी कि उन्हें उनके पैसे वापस दिलवाए जाएं। इसके बाद पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेकर कार्रवाई शुरू की।गिरफ्तार आरोपी:राजू सिंह (कोरबा)मयाराम साहू (कोरबा)गुड़िया सिंह (कोरबा)संतोषी साहू (कोरबा)हेमा ताड़िया (कोरबा)सरिता वैष्णव (कोरबा)हेम बरई यादव (कोरबा)पूनम मुदलियार (कोरबा)सरोजनी वैष्णव (कोरबा)ओमेश्वरी नायडू (कोरबा)Spread the lovePost navigationलैब टेक्नीशियन एवं वाहन चालक पद हेतु आवेदन आमंत्रित रात में 60 फीट नजर आने वाली सड़क शाम को हो जाती है 30 फीट, आयुक्त ने व्यवधान हटाने शुरू किया अभियान