बलौदाबाजार | bभारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती आज संयुक्त जिला कार्यालय बलौदाबाजार में मनाया गया। कलेक्टर दीपक सोनी ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी,महात्मा गांधी एवं शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर भी पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी – कर्मचारियों ने भी डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

ज्ञातव्य है कि डॉ.भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के जनक कहे जाते हैं।वे संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे और अपने जीवनकाल में समानता और लोगों के अधिकारों के लिए लड़े थे।हर साल 14 अप्रैल को देशभर में अम्बेडकर जयंती मनाया जाता है।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल,अपर कलेक्टर सुश्री दीप्ति गोते, मिथलेश डोंडे, एसडीएम अमित गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed