बलौदाबाजार | ऑपरेशन विश्वास” के तहत चौकी सोनाखान पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों, अवैध महुआ शराब बनाने वाले, जुआ सट्टा एवं अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले अंवैधानिक तत्वों की धरपकड कार्यवाही लगातार जारी है।

इसी क्रम में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले 02 आरोपियों को पकड़ा गया है। मुखबिर सूचना पर दिनांक 14.04.2025 को चौकी सोनाखान की पुलिस टीम द्वारा ग्राम कसौंदी-राजादेवरी मेनरोड में नाकाबंदी कर मोटरसाइकिल के माध्यम से अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले 02 अंतरजिला आरोपियों को पकड़ा गया है।

इस दौरान पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों एवं उसके मोटरसाइकिल का सुक्ष्मतापूर्वक निरीक्षण किया गया, जिसमें आरोपियों के पास रखें बैग एवं थैला से पैकेट में भरा हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला।

तलाशी कार्रवाई पश्चात मिले गांजा का विधिवत तौल कार्यवाही कराया गया, जिसमें कुल 11.548 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया जिसे विधिवत जप्त किया गया है। उक्त गांजा का बाजार मूल्य ₹1,15,480 है। साथ ही प्रकरण में आरोपियों से एक बिना नंबर मोटरसाइकिल भी जप्त किया गया है।

कि प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध चौकी सोनाखान थाना कसडोल मे अपराध क्र. 255/2025 धारा 20B NDPS एक्ट पंजीबद्ध कर, आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण विवेचना में है।

आरोपियों के नाम
1. टोपसिंह पटेल उम्र 60 साल निवासी ग्राम बिरसिंहपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद
2. मनीराम सिदार उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम बिरसिंहपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद

जप्ती
1. अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 11.548 किलोग्राम कीमती ₹1,15,480
2. एक बिना नंबर HF डीलक्स मोटरसाइकिल

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed